शिवपुरी , अक्टूबर 25 -- उत्तरी मध्य प्रदेश का ताजमहल कहलाने वाले शिवपुरी के प्राचीन धार्मिक एवं पर्यटन स्थल छतरियों पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर आज बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।

छतरी ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, शिवपुरी में सिंधिया राजाओं द्वारा सफेद संगमरमर से सुंदर एवं कलात्मक छतरियों का निर्माण कराया गया था। शरद पूर्णिमा की चांदनी में इन छतरियों की सुंदरता और निखर उठती है। चंद्रमा की रोशनी में चमकते संगमरमर की छतरियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

इन छतरियों को देखने के लिए शिवपुरी के आसपास के क्षेत्रों और अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अपनी विशिष्ट स्थापत्य कला और सुंदरता के कारण इन छतरियों को उत्तरी मध्य प्रदेश का ताजमहल कहा जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित