मुंबई , सितंबर 02 -- ोनी सब के धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में पुष्पा और शनाया के रिश्ते का नया पहलू सामने आने वाला है। पुष्पा (करुणा पांडे) शनाया (मुस्कान बामने) के अतीत की सच्चाई जानने के लिए उसकी मां मानसी को तलाशती है।मानसी से मिलने के लिए पुष्पा बेंगलुरु पहुंचती है, लेकिन वह अपनी बेटी से मिलने से इनकार कर देती है। दूसरी ओर शनाया अपने पुराने घावों को फिर से खोलना नहीं चाहती। हालात तब बदल जाते हैं, जब उसे पता चलता है कि मानसी उससे मिलने बापोदरा चाल पहुंची है।
शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि शनाया का अपने अतीत से रिश्ता बेहद जटिल है और वह उन यादों का सामना नहीं करना चाहती, जिन्होंने उसे गहराई से चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि मानसी की अचानक वापसी से शनाया के सामने अपने अतीत का सामना करने की चुनौती खड़ी हो गयी है।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित