नयी दिल्ली , सितंबर 14 -- असम 100 प्रतिशत रेल मार्ग का विद्युतीकरण करने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। राज्य के चुनौतीपूर्ण लंमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड के 169 किलोमीटर मार्ग के विद्युतीकरण का काम पूरा होने के साथ ही राज्य में रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित