भभुआ , सितंबर 19 -- बिहार में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शत्रुध्न यादव हत्याकांड के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि नौ सितंबर को शत्रुध्न यादव, पिता-बिल्टू यादव, निवासी सक्का, थाना रामगढ़ के साथ हुई घटना के संबंध में उनके परिजन के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 258/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित