ज़्यूरिख (स्विट्जरलैंड) , मई 15 -- कोलंबिया की गायिका शकीरा और बर्ना बॉय ने संयुक्त रुप से फीफा विश्वकप कप 2026 का गाना 'दाई दाई' को रिलीज कर दिया हैं।

शकीरा ने इस गाने का नाइजीरियन अफ्रोबीट्स के दिग्गज बर्ना बॉय के साथ मिलकर बनाया है। चार मिनट के इस गाने में अफ्रोबीट्स, डांस-पॉप, रेगेटन की झलक देखने को मिली है। गाने के बोल फुटबॉल से जुड़े हुए है. जिसमें खिलाड़ियों और प्रशंसको के लिए एक संदेश भी है।

'दाई दाई' फीफा ग्लोबल सिटीजन एजुकेशन फंड के सपोर्ट में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक गाना होगा, जिसका मकसद टूर्नामेंट के आखिर तक 100 मिलियन डॉलर जमा करना है ताकि दुनिया भर के बच्चों को अच्छी एजुकेशन और फुटबॉल के मौके मिल सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित