हनुमानगढ़ , अक्टूबर 16 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के सदर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के जरिए एक व्यक्ति के बैंक में तीन खातों से दो लाख 25 हजार रुपए से अधिक की रकम निकलने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित सुलखनराम बावरी ने मामला दर्ज कराया है कि 10 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की शाखा में उसके तीन बैंक खातों से 95 हजार, 90 हजार और 42 हजार 500 रुपये निकल गये। पीड़ित सुलखन बावरी ने जानकारी दी कि मोबाइल फोन के व्हाट्सऐप पर कोई लिंक आया था, जिसे खोलते ही बैंक खातों से रकम निकालनी शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि सुलखन के बैंक खातों से निकाली गयी राशि का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित