नयी दिल्ली , फरवरी 07 -- कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का जो संयुक्त विवरण सामने आया है उससे साफ हो गया है कि अमेरिका इस समझौते में भारी पड़ गया है और इसका खामियाजा भारत के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश शनिवार को सोशल मीडिया 'एक्स' एक पर एक पोस्ट में कहा "अभी जारी किए गए अमेरिका-भारत संयुक्त बयान में डिटेल्स पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है। लेकिन जो बातें अब तक सामने आई हैं, उनसे यह साफ़ होता है कि इस समझौते में भारत के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है और इसका पूरा फायदा अमेरिका को ही होने वाला है।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत अब रूस से तेल आयात नहीं करेगा। अलग से, अमेरिका ने यह भी घोषणा की है कि यदि भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल खरीदता है, तो 25 प्रतिशत कर का दंड दोबारा लगाया जा सकता है। इसमें भारतीय किसानों की कीमत पर अमेरिकी किसानों की मदद के लिए भारत आयात शुल्कों में भारी कटौती करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित