यमुनानगर , अक्टूबर 27 -- इंडिया गठबंधन को एक नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को टैगोर गार्डन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने की।

बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी। श्री त्यागी ने कार्यकर्ताओं को रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुनानगर से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक महारैली में शामिल होने के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट की रक्षा करना जरूरी है। इस रैली के माध्यम से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर रैली के उद्देश्य के बारे में बताना चाहिए।

बैठक में किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि धान के सीजन में किसानों को परेशानी हो रही है। फसल की अनदेखी की जा रही है और पेमेंट समय पर नहीं आ रही है, जिससे किसानों को आर्थिक दिक्कत हो रही है। सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित