नयी दिल्ली , दिसंबर 14 -- कांग्रेस के वोट चोरी के खिलाफ देश भर में चलाए गये अभियान के बाद रविवार को यहां रामलीला मैदान में हुयी विशाल रैली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पार्टी के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।
रैली में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, के सी वेणुगोपाल के साथ ही कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कार्य समिति के सदस्य, प्रभारी महासचिव, विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और विधायक दलों के नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित