, Oct. 10 -- श्री गगन ने आरोप लगाया कि संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत प्राप्त मतदान के अधिकार को सुनियोजित तरीके से छीनने की कोशिशों को लेकर युवा चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से सरकार घबराई हुई है और इसी कारण दमनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक जुलाई 2025 को जो सवाल उठाए थे, उनकी प्रामाणिकता अब सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव के सवालों को गलत साबित करने के प्रयास में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उच्चतम न्यायालय को भी सही जानकारी नहीं दी। श्री गगन ने कहा कि इन परिस्थितियों में मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नैतिक रूप से अनिवार्य हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित