मॉस्को , अप्रैल 01 -- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उनका देश वैश्विक लॉजिस्टिक्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक नयी संरचना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय परिवहन और लॉजिस्टिक्स फोरम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री पुतिन ने कहा, "रूस दुनिया को ऐसे समाधान पेश कर सकता है और वैश्विक लॉजिस्टिक्स तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए एक नयी संरचना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।"राष्ट्रपति ने कहा कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र , जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र हैं, वर्तमान में गंभीर भू-राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित