नयी दिल्ली , जुलाई 09 -- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं लेकिन निवेश के लिए जिन संस्थाओं और कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, उनमें से कई का वास्तविक अस्तित्व ही संदिग्ध है।

पार्टी ने इसे जनता के साथ धोखा और भ्रष्टाचार बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि निवेशकों की सूची में खाद-बीज की दुकान, निजी क्लीनिक और आटा चक्की संचालकों के नाम शामिल किये गये हैं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर गुरुवार को कहा कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने निवेशकों की जो सूची तैयार की है उनमें से कई ने एक रुपये का भी निवेश नहीं किया है फिर भी उन्हें निवेशक दिखाकर फर्जी निवेश के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। पार्टी ने दावा किया कि एमओयू सूची में कई ऐसी कंपनियां, संस्थान और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, जिनका जमीनी स्तर पर कोई पता नहीं है लेकिन उनके नाम पर हजारों करोड़ रुपये के निवेश का दावा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित