हाजीपुर , मई 27 -- बिहार में वैशाली की जिलाधिकारीवर्षा सिंह के निर्देश एजिलाधिकारीवं निगरानी में वैशाली जिला प्रशासन ने हिट एंड रन मामलों के निष्पादन में तेजी लाई है। जिला परिवहन कार्यालय की पहल से अब तक 216 लाभुकों एवं आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 362 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें हाजीपुर अनुमंडल से 214, महुआ अनुमंडल से 124 तथा महनार अनुमंडल से 24 आवेदन शामिल हैं।इनमें से 328 आवेदन पत्रों को जिला पदाधिकारी-सह-दावा दुर्घटना निपटान आयुक्त की स्वीकृति के बाद जनरल इंश्योरेंस कंपनी, मुंबई को भेजा जा चुका है। कंपनी द्वारा अब तक 216 लाभुकों एवं मृतकों के आश्रितों के खातों में दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान किया गया है।

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा है कि पात्र लाभुकों को समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वर्तमान में 14 आवेदन विभिन्न कारणों से लंबित हैं, जिसकी सूचना संबंधित आवेदकों को दूरभाष के माध्यम से दी जा चुकी है। वहीं 20 अन्य आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनके जल्द निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके आश्रितों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित