हाजीपुर , मार्च 21 -- बिहार में वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने शनिवार को वैशाली महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा की।
वैशाली महोत्सव-2026 की तैयारियां तेज कर दी गई है। इस महोत्सव का आयोजन 31 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। उनके निर्देश पर उप विकास आयुक्त, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी जिला पर्यटन पदाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित