मुंबई , फरवरी 14 -- मिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' का पोस्टर वैलेंटाइन डे पर रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म 'एक दिन' में साई पल्लवी और जुनैद खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। यह फिल्म आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन का गवाह बनेगी, जो 'जो जीता वही सिकंदर' और 'जाने तू... या जाने ना' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म एक दिन' एक ऐसी कोमल और जादुई रोमांस की कहानी है, जो जज्बातों और रिश्तों की सादगी का जश्न मनाती है।टीज़र रिलीज होने के बाद दर्शकों को इस जादुई प्रेम कहानी की एक झलक मिली है।

वैलेंटाइन डे के खास मौके पर 'आमिर खान प्रोडक्शंस' ने 'एक दिन' का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक बहुत ही प्यारा और सुकून भरा पल कैद किया गया है: एक शांत से सुपरमार्केट में जुनैद और साई एक-दूसरे के सामने खड़े हैं, और साई के हाथ में एक मफिन है जिस पर एक मोमबत्ती जल रही है। यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल उस कोमल और प्यारी प्रेम कहानी की झलक देता है जो इस फिल्म की जान है।पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "बस एक दिन ही काफी है, टीज़र अब आउट। देखिए #एकदिन सिर्फ सिनेमाघरों में, 01 मई 2026 को।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित