दांबुला , जून 21 -- भारत ए टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 11 गेंदों अर्धशतक जड़ दिया, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

आज यहां श्रीलंका ए टीम ने टॉस जीतकर भारत ए को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के गेंदबाजों की खूब खबर ली। उन्होंने मात्र 11 गेंद पर अर्धशतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। लेकिन वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित