न्यू चंडीगढ़ , मई 27 -- युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का एक आईपीएल सत्र में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी अब एक आईपीएल सीज़न में सबसे ज्यादा (60) छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

15 साल के सूर्यवंशी ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और मात्र 16 गेंद पर जड़ दिया पचासा। इससे पिछली गेंद पर सूर्यवंशी एक और छक्का मारा और क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2012 में आईपीएल सत्र में 59 छक्के मारे थे।

सूर्यवंशी ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रैना ने 2014 में 16 गेंदों में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक पूरा किया था।

सूर्यवंशी ने पॉवरप्ले में मात्र 20 गेंद पर ही आठ छक्कों की मदद से 60 रन जड़ दिए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को लगातार तीन छक्के एक ओवर में मारे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित