वाराणसी , अक्टूबर 31 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह का शुभारंभ पवित्र मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मुख्य अतिथि एवं आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने किया भी मौजूद है।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. अमित पात्रा, डीन प्रो. देवेंद्र सिंह तथा कुलसचिव श्री सुमित कुमार बिस्वास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में राष्ट्रगीत एवं संस्थान के कुलगीत का गायन भी किया गया। मेडल और उपाधि वितरण प्रारंभ हुआ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित