सिडनी , अगस्त 07 -- वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज मैथ्यू केली ने हाल ही में लगी कई चोटों के बाद 31 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मैथ्यू केली ने लाल गेंद और सफेद गेंद क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 59 प्रथम श्रेणी मैचों में 27.43, लिस्ट ए में 32.76 और 42 टी-20 मैचों में 20.85 की औसत से प्रदर्शन किया। इनमें से अधिकतर मैच उन्होंने स्कॉर्चर्स के लिए खेले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित