दुबई , मार्च 30 -- वेस्टइंडीज की महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को सेंट किट्स में खेले गये पहले महिला एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने इस गलती को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा मान ली, इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

यह सजा अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ़ मैच रेफरी के रियोन किंग ने तब दी, जब समय भत्ते को ध्यान में रखते हुए मेजबान टीम को निर्धारित लक्ष्य से दो ओवर पीछे पाया गया।

मैदानी अंपायर लॉरेन एगेनबैग और कैंडिस ला बोर्डे, तीसरे अंपायर जैकलीन विलियम्स और चौथे अंपायर मारिया एबॉट ने यह आरोप लगाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित