बेंगलुरु , अक्टूबर 17 -- वेस्टइंडीज ने शनिवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद होप ने कहा बारिश हुई है, पिच अच्छी लग रही है। इसलिए हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहेंगे। छोटा गेम है इसलिए हमारा ध्यान पहले अच्छी गेंदबाज़ी करने पर होगी। उम्मीद है कि हम इस सीरीज़ को अच्छे अंजाम के साथ समाप्त करेंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा हम भी पहले गेंदबाज़ी करते। यहां का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है। हम अपने अप्रोच में आक्रामक रहना चाहेंगे और दबाव में नहीं आना है। हम इस मैच को जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। उनके विभिन्न बल्लेबाजों की तरकश में अच्छे शॉट्स हैं, लेकिन हम पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। हमारी टीम में दो बदलाव है, शिवम दुबे और भुवनेश्वर कुमार वापसी कर रहे हैं।
वर्षा बाधित यह मुकाबला 9-9 ओवर का खेला जाएगा। पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-भारत (एकादश): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित