साउथैंप्टन , जून 14 -- आलिया ऑलेन (चार विकेट) के बाद शमैन कैंपबेल (नाबाद 90) और कप्तान हेली मैथ्यूज (48) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज की महिला टीम ने महिला विश्वकप के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड को एक गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त दी। कैंपबेल को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।
वेस्टइंडीज की महिला टीम ने शनिवार रात टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया। ब्रूक हैलिडे ने 32 गेंदों में (40), इसाबेला गेज ने 29 गेंदों में (39), सोफी डिवाइन ने (22) तथा मैडी ग्रीन ने 22 गेंदों में (35) रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए आलिया ऑलेन ने चार विकेट लिये। हेली मैथ्यूज और डिएंड्रा डॉटिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित