चेन्नई , मार्च 14 -- तमिलनाडु में एलिवेटेड वेलाचेरी-सेंट थॉमस माउंट फेज़-2 एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम) रेल खंड पर लंबे समय से इंतज़ार की जा रही यात्री ट्रेन सेवाएँ शनिवार को शुरू हो गईं।
दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर नयी ट्रेन सेवाओं का यात्रियों ने पूरे दिल से स्वागत किया। यात्रियों की लंबे समय से महसूस की जा रही ज़रूरत पूरी हो गयी है।
उन्होंने बताया कि दक्षिणी रेलवे के चेन्नई मंडल को एमआरटीएस के वेलाचेरी - सेंट थॉमस माउंट फेज़-2खंड को शुरू करने के लिए रेलवे सुरक्षा मुख्य आयुक्त (सीसीआरएस) से अस्थायी मंज़ूरी मिल गइ्यारहै और आज से ये ट्रेन सेवाएँ आम जनता के लिए खोल दी गई हैं। सीसीआरएस के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (सीएमआरएल) द्वारा एक ज़रूरी स्पैन से शटरिंग हटाना ज़रूरी था। इस वजह से ट्रेन सेवाएँ शुरू होने में देरी हुई। ये सेवा दो दिन पहले शुरू होने वाली थीं।
सीएमआरएल ने सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह काम करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा था। अपना काम पूरा करने के बाद, इस खंड में ट्रेन सेवाएं शुरू करने के लिए सीसीआरएस की मंज़ूरी मिल गई है, जिससे सड़कों पर यातायात की भीड़ काफी हद तक कम हो जाएगी और साथ ही यात्रा का समय भी बचेगा।
अधिकारियों ने बताया, "ट्रेन सेवाएं आज से शुरू हो गईं... चेन्नई बीच और सेंट थॉमस माउंट के बीच एसआरटीएस की कुल 43 जोड़ी सेवाएं, चेन्नई बीच और वेलाचेरी के बीच दो जोड़ी सेवाएं, और सेंट थॉमस माउंट और वेलाचेरी के बीच तीन जोड़ी सेवाएं (कुल 86 ट्रेनें) चलेंगी।" इस विस्तार से पूरे एनआरटीेस गलियारे में सीधा सम्पर्क मिलेगा और रोज़ाना यात्रा करने वालों को एक बेहतरीन उपनगरीय रेल अनुभव मिलेगा। इस खंड के शुरू होने से चेन्नई के उपनगरीय रेल नेटवर्क को मज़बूत बनाने की दिशा में एक अहम पड़ाव हासिल हुआ है। इसके अलावा, सेंट थॉमस माउंट पर मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन की सुविधा भी मिलेगी। यह एक अहम इंटरचेंज पॉइंट है जो एसआरटीएस चेन्नई उपनगरीय रेलवे और चेन्नई मेट्रो सेवाओं को आपस में जोड़ता है। दक्षिणी रेलवे चेन्नई के नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद और कुशल रेल सेवाएं देने के अपने वादे को फिर से दोहराता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित