रायपुर , अप्रैल 17 -- वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर दर्ज प्राथमिकी पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और यह एक बेहद गंभीर दुर्घटना है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि "एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें।"उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर एफआईआर सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने वेदांता कंपनी से जुड़े पूर्व हादसों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व में भी सत्ता में रही भाजपा सरकार ने लीपा-पोती कर कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों को बचाने का काम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित