रायपुर , अप्रैल 19 -- छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने कई परिवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पीपर खाड़ गांव के तीन युवकों-राजीव, बृजेश और पंकज-की एक साथ अर्थी निकाले जाने की हृदयविदारक तस्वीर सामने आई है।
तीनों युवकों का एक ही स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरे गांव में गहरा शोक और मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, ये युवक महज तीन महीने पहले ही बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर प्लांट में काम करने गए थे, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित