भिवानी , अक्टूबर 25 -- हरियाणा के भिवानी के गांव धनाना में खेत में वृद्ध महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में इससे पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को गांव धनाना के खेत में एक वृद्ध महिला और एक अन्य व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाने की सूचना मिली थी। इस घटना में प्यारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए थे। शिकायतकर्ता सोनू निवासी धनाना की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित