मथुरा , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया। इस हादसे में नौ पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई।

मृतकों में छह महिलाएं और तीन पुरुष हैं। मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि की है। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा दोपहर पौने तीन बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर बचाव और राहत कार्य में लगे है जिनकी मदद स्थानीय पुलिस और 50 गोताखोर कर रहे हैं। गोताखोर गुलाब ने बताया कि डूबे 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित