शंघाई , अक्टूबर 09 -- जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट मैच के दौरान कोर्ट पर लड़खड़ाकर गिरने के बावजूद मामूली चोट से उबरते हुए अपने मैच में जीत दर्ज की।
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चीन के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी वू यिबिंग को सीधे सेटों में 6-4, 7-6 (7-4) से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला एक घंटा 36 मिनट तक चला।
मुकाबले के दौरान गिरने के बावजूद ज़्वेरेव ने कोई मेडिकल टाइम-आउट नहीं लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित