नयी दिल्ली , सितंबर 25 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब उत्तर प्रदेश के मथुरा स्टेशन तक चलेगी। रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 के मथुरा तक विस्तार को मंजूरी दे दी है।
रेलवे के अनुसार, इस विस्तार से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और मथुरा के बीच अतिरिक्त ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। इससे झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
स्वीकृत विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। मथुरा तक विस्तार के साथ ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित