रायगढ़ , जून 02 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक के नदी में कूदने के बाद लापता हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के हाटी गांव निवासी जयसिंह अघरिया (19), हीरालाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा पुल के पास नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वीडियो बनाने के क्रम में जयसिंह पुल से नदी में कूद गया, लेकिन वह दोबारा पानी की सतह पर नहीं आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित