चेन्नई , अगस्त 29 -- तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के वरिष्ठ नेता, पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक एस. वेदांतम का शनिवार को चेन्नई में वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।

उनकी तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी और उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया। केरल के कोल्लम में जन्मे श्री वेदांतम 1949 में 16 वर्ष की अल्पायु में आरएसएस से जुड़े थे। 1970 के दशक की शुरुआत में वीएचपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने से पहले उन्होंने टीवीएस समूह में अकाउंटेंट का काम किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित