रायपुर , अप्रैल 11 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में शुक्रवार को नयी गाड़ियों को शामिल किया गया, जिससे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। अब तक काफिले में उपयोग हो रही पुरानी गाड़ियों की जगह नयी बुलेटप्रूफ स्कार्पियो को शामिल किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदीगयी टोयोटा फार्च्यूनर का उपयोग कर रहे थे। हाल ही में काफिले में कुल छह नयी स्कार्पियो गाड़ियों को जोड़ा गया है, जिनका उपयोग मुख्यमंत्री की सुरक्षा और आवागमन के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित