श्रीगंगानगर , मार्च 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दुष्यंत बंसल (39) बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर बिना बताये कहीं चला गया था। इसके दो घंटे बाद उसने गौतम बुद्धनगर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात करीब पौने बारह बजे उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि दुष्यंत पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित