हाजीपुर , मई 27 -- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आगामी 7 जून 2026 को वैशाली जिले में "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार के फिट इंडिया अभियान एवं बिहार सरकार के खेल विभाग के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जिलेवासियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोगों में साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया जाए।
जिला प्रशासन ने युवाओं, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित