पटना , अक्टूबर 09 -- िश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार की ओर से विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। माइंड रिजुवेनेशन साइंस) विषय पर आयोजित इस सत्र में मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन तथा मानसिक ऊर्जा और सकारात्मकता को बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
सत्र के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल तनाव से मुक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच, भावनाओं, निर्णय लेने की क्षमता और समग्र कार्यक्षमता से भी जुड़ा है। व्यस्त प्रशासनिक दिनचर्या में मानसिक शांति बनाए रखने, तनावपूर्ण परिस्थितियों का संतुलित ढंग से सामना करने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर भी प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित