यूजीन (अमेरिका) , अगस्त 10 -- विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारतीय एथलीट पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा के फाइनल में सावतें स्थान पर रही। वहीं महिला रिले टीम ने भी 4 गुणा 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में नौवां स्थान हासिल किया है।
आज यहां वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर -20 चैंपियनशिप की ऊंची कूद स्पर्धा में पूजा सिंह ने 1.84 मीटर की ऊंचाई पार करके सातवां स्थान हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित