पटना , अगस्त 10 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों, विशेषकर आदिवासी एवं जनजातीय समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. कुमार ने कहा कि भारत की आदिवासी एवं जनजातीय समाज की परंपराएं, लोक-संस्कृति, भाषाएं, कला, प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवनशैली और समृद्ध विरासत हमारी राष्ट्रीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। आदिवासी समाज ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ-साथ देश के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की मुख्यधारा में आदिवासी समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनकी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों का संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित