कोण्डागांव , अगस्त 06 -- छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को बड़ेराजपुर मुख्यालय में प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय हल्बा समाज, विकासखंड बड़ेराजपुर की आवश्यक बैठक गुरुवार को विश्रामपुरी में आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष रोहित सोम ने की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, विभिन्न ग्रामों से समाजजनों की भागीदारी तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सभी ग्रामों से समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में बड़ेराजपुर पहुंचेंगे और शहीद गेंद सिंह नायक चौक में एकत्रित होकर रैली में शामिल होंगे।
समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में डीआर समरथ, अगरचंद नाग, तिलक चुरेंद्र, बेदव्यास नाग, भुवन नाग, प्रवीण नाग, पंचराम, डगेश्वर गौर, शंकरलाल राणा, गुमान मांझी, योगेश राणा, खिलेश गागड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित