भरतपुर , जुलाई 23 -- राजस्थान के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं भरतपुर राजपरिवार के वारिस विश्वेन्द्र सिंह ने सोशल मीडिया पर भरतपुर राजपरिवार के शाही राजचिह्न के दुरुपयोग पर कड़ी आपत्ति एवं नाराजगी जतायी है।

सोशल मीडिया के ट्विटर पर जारी पोस्ट में श्री सिंह ने कहा है कि इस मामले में वह सभी उपलब्ध कानूनी उपाय अपना रहे हैं, जिनमें सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए कि हमारे परिवार का नाम, इतिहास और शाही राजचिह्न किसी भी असामाजिक तत्व के उपयोग के लिए नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित