नयी दिल्ली , जून 20 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वास विदु सापकाल को स्लोवाकिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्री सापकाल भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं और अभी पेरू में भारत के राजदूत हैं। उन्हें सुश्री अपूर्वा श्रीवास्तव के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रालय ने कहा है कि उनके शीघ्र ही यह दायित्व ग्रहण करने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित