शहडोल , सितंबर 10 -- मध्यप्रदेश के शहडोल स्थित शहडोल विश्वविद्यालय के नवलपुर मुख्यालय परिसर से अज्ञात चोर चालू ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसमें लगी कीमती क्वायल और तेल चोरी कर ले गए। मामले की रिपोर्ट सोहागपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार और रविवार के अवकाश के दौरान चौकीदार के छुट्टी पर रहने से जंगल क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर का कनेक्शन काटकर उसे तोड़ा और उसमें लगी क्वायल तथा तेल निकालकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित