भिवानी , जुलाई 25 -- हरियाणा के भिवानी में एक ओर जहां चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के सामने धरने पर बैठे प्रेमनगर के ग्रामीणों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी का पुतला फूंककर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गांव प्रेमनगर में विश्वविद्यालय में स्थानीय ग्रामीणों के लिए नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित