पटना , सितम्बर 27 -- बिहार के चार विश्वविद्यालयों के 55 कर्मचारियों को कार्यालय प्रबंधन, बिहार सेवा संहिता, बजट, लेखा एवं प्रशासनिक कार्यवाही की जानकारी देने के उद्देश्य से दीपनारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, पटना में सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्यपाल सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 से 26 सितंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुल 55 कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ बिहार सेवा संहिता, बजट, लेखा और विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। वित्त विभाग, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय तथा बिहार लोक भवन के वरीय पदाधिकारियों ने प्रशिक्षणदाता के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित