चंडीगढ़ , नवंबर 09 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि, सुख एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम दिव्य वास्तुकार तथा सृजन और शिल्प कौशल का देवता माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं कड़ी मेहनत, हुनर, रचनात्मकता और समर्पण की भावना को अपनाने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कामना की कि भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद सभी के जीवन में तरक्की और समृद्धि लेकर आए तथा हरियाणा विकास के मार्ग पर लगातार आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित