नवी मुम्बई , फरवरी 02 -- नारायण जगदीशन (104), कप्तान आयुष बडोनी (नाबाद 60) की विस्फोटक पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सोमवार को इंडिया ए ने टी-20 विश्वकप अभ्यास मुकाबले में अमेरिका 38 रनों से शिकस्त दी।
आज यहां अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए ने नारायण जगदीशन 55 गेंदों में (104), आयुष बडोनी 26 गेंदों में (60), तिलक वर्मा (38) और प्रियांश आर्य (28) रनों विस्फोटक पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 238 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जगदीशन ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाये। वहीं बडोनी ने छह चौके और चार छक्के जड़े।
अमेरिका के लिए अली खान , जसदीप सिंह और शुभम रांजने ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम 19.4 ओवरा में 200 रन ही बना सकी और 38 रनों से मुकाबला हार गई। अमेरिका के लिए ऐंड्रियस गौस ने (44), संजय कृष्णमूर्ति (41), शुभम रांजने (28), हरमीत सिंह (25), मोहम्मद मोहसिन (21), मिलिंद कुमार (18) और कप्तान मोनांक पटेल 10 रन बनाकर आउट हुये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित