पटना , जुलाई 18 -- ाष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार पटना न्याय मंडल में आयोजित विशेष लोक अदालत में शनिवार को एनआई एक्ट के 129 मुकदमों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष पटना के जिला जज रूपेश देव की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में 129 मुकदमों के निष्पादन में 4 करोड़ 4 लाख 77 हजार 511 रूपयों के विवाद का समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सुश्री ज्योति चंदन ने बताया कि पटना न्याय मंडल में मामलों की सुनवाई के लिए 9 पीठों का गठन किया गया था जिसमें से चार पीठ पटना व्यवहार न्यायालय में बनाई गईं थीं। उन्होंने बताया कि पटना न्याय मंडल में पटना सदर, पटना सिटी ,दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी एवं पालीगंज की अनुमंडलीय न्यायालय शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित