टिहरी , जून 16 -- चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन एवं निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को टिहरी गढ़वाल जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, अध्यक्षों तथा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची के शुद्धीकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों के विलोपन तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित