सिरसा , सितंबर 26 -- हरियाणा के सिरसा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा जारी निर्देशों के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 26 और 27 सितंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों सभी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य करेंगे।

अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नए वोट बनाने, मतदाता सूची में आवश्यक शुद्धिकरण एवं संशोधन करने तथा अपात्र और मृत मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने सहित विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित