बुरहानपुर , अगस्त 18 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालबाग स्थित विशाल मेगा मार्ट का निरीक्षण किया। यहां से प्योर बर्स्ट काऊ मिल्क, घी तथा न्यूट्रीलाइट शक्ति प्योर घी के नमूने जांच के लिए लिए गए। साथ ही 78 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 46 हजार 800 रुपये बताई गई है। नमूनों को खाद्य विश्लेषक, भोपाल के पास जांच के लिए भेजा गया है।

इसी क्रम में भारत पिसाई केंद्र से धनिया का नमूना लिया गया तथा 19 किलोग्राम गरम मसाला जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत धारा 32 का नोटिस जारी किया गया।

वहीं मंडी बाजार स्थित बुरहानपुर पिसाई केंद्र से मिर्ची और धनिया के नमूने लिए गए तथा प्रतिष्ठान को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया।

विभाग के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में कमी अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2011 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित