बुरहानपुर , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर हर्ष सिंह से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी भी उपस्थित रहे।
श्री विवेक कुमार वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। बुरहानपुर में पदस्थापना से पहले वे मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे इससे पूर्व अन्य जिलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित